गिद्धौर: जपुआ के 15 बिरहोर परिवारों को मिलेगा मुफ्त बिजली कनेक्शन, हर महीने 200 यूनिट मुफ्त
Gidhaur, Chatra | May 20, 2026 प्रखंड मुख्यालय स्थित जपुआ टोला में रहने वाले आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों को अब बिजली की सुविधा मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री उज्ज्वला ज्योति योजना के तहत यहां के 15 बिरहोर परिवारों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिया जाएगा। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता तरुण कुमार ने बुधवार को जपुआ टोला पहुंचकर लाभुक परिवारों का सर्वे किया। सभी घरों में बिजली मीटर भी लगाए जाएंग