ढीमरखेड़ा: सूखी नहर: उमरियापान में गहराता जल संकट, जीवन और खेती पर खतरा
भीषण गर्मी ने जहां पूरे क्षेत्र में हालात पहले ही मुश्किल बना दिए हैं, वहीं उमरियापान क्षेत्र से गुजरने वाली नर्मदा दाई तट नहर के सूख जाने से जल संकट अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। पिछले एक महीने से नहर में पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंची है, जिससे ग्रामीणों की परेशानियां कई गुना बढ़ गई हैं। नहर का दृश्य अब किसी मैदान जैसा नजर आ रहा है।