Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

| चित्तौड़गढ़, राजस्थान | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "इनकी(कांग्रेस) निर्लज्जता देखिए। कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था। चालू गान में कांग्रेस की नेत्री, सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष को गान रोकने की बात कही। हम सब टी.वी. पर देखते रह गए। 80 साल के बाद बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का ये अमर गान, जब फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है, वो भी सोनिया गांधी को रास नहीं आता है। सोनिया जी, 140 करोड़ जनता आपको देख रही है। आपके द्वारा किया गया ये पाप इस देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कोई स्वप्न में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम का गान अधूरा छोड़ दिया जाए? कांग्रेस के लोगों को शर्म आनी चाहिए और थोड़ी भी शर्म बची है तो दोनों हाथ जोड़कर बंकिम बाबू और देश की जनता से उन्हें माफी मांगनी चाहिए।"

Alwar, Alwar | Aug 16, 2026

MORE NEWS

गृह मंत्री अमित शाह के अलवर दौरे से पहले टीकाराम जूली का तीखा हमला

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलवर दौरे को लेकर भाजपा सरकार पर कई गंभीर सवाल उठाए।

जूली ने कहा कि अलवर महाराजा भर्तृहरि की तपोभूमि है और वह अमित शाह का स्वागत करते हैं, लेकिन उनसे यह भी उम्मीद करते हैं कि वे भर्तृहरि जी के दर्शन के साथ अलवर की जमीनी हकीकत भी देखें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल स्थिति से लेकर अधूरे विकास कार्यों तक जनता रोज परेशान है।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली से अलवर मेट्रो प्रोजेक्ट अब तक पूरा नहीं हुआ, कोटकासिम एयरपोर्ट का प्रोजेक्ट रद्द हो गया और अलवर का सैनिक स्कूल भी शुरू नहीं हो पाया। अलवर डेयरी के कार्यक्रम को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इसका आर्थिक भार आखिर किसानों और दुग्ध उत्पादकों पर कैसे पड़ेगा?

जूली ने अरावली की परिभाषा में बदलाव और सरिस्का के CTH में कथित बदलाव को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रोका और नजरबंद किया जा रहा है। जूली ने इसे तानाशाही बताते हुए कहा कि भाजपा नेताओं से मिलने के साथ-साथ अमित शाह को अलवर की जनता से भी सीधे हालात पूछने चाहिए।

Tika Ram Jully Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह के अलवर दौरे से पहले टीकाराम जूली का तीखा हमला राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलवर दौरे को लेकर भाजपा सरकार पर कई गंभीर सवाल उठाए। जूली ने कहा कि अलवर महाराजा भर्तृहरि की तपोभूमि है और वह अमित शाह का स्वागत करते हैं, लेकिन उनसे यह भी उम्मीद करते हैं कि वे भर्तृहरि जी के दर्शन के साथ अलवर की जमीनी हकीकत भी देखें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल स्थिति से लेकर अधूरे विकास कार्यों तक जनता रोज परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली से अलवर मेट्रो प्रोजेक्ट अब तक पूरा नहीं हुआ, कोटकासिम एयरपोर्ट का प्रोजेक्ट रद्द हो गया और अलवर का सैनिक स्कूल भी शुरू नहीं हो पाया। अलवर डेयरी के कार्यक्रम को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इसका आर्थिक भार आखिर किसानों और दुग्ध उत्पादकों पर कैसे पड़ेगा? जूली ने अरावली की परिभाषा में बदलाव और सरिस्का के CTH में कथित बदलाव को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रोका और नजरबंद किया जा रहा है। जूली ने इसे तानाशाही बताते हुए कहा कि भाजपा नेताओं से मिलने के साथ-साथ अमित शाह को अलवर की जनता से भी सीधे हालात पूछने चाहिए। Tika Ram Jully Amit Shah

Alwar, Alwar | Aug 16, 2026