कुलपहाड़: महोबकंठ में चोरी के मोबाइल के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल
महोबकंठ थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त दीपक कपाड़िया (22) निवासी गोविंद नगर, कुलपहाड़ को धवार मोड़ स्थित प्रतीक्षालय से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी का ITEL A90 मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ थाना महोबकंठ में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 72/2026 की कार्रवाई के तहत गिरफ्तारी की गई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी न्यायालय भेजा।