खरीक: कटाव पीड़ितों की अनदेखी पर मंत्री का पुतला दहन
खरीक प्रखंड के राघोपुर पंचायत में गंगा कटाव पीड़ितों के साथ सरपंच प्रमोद मंडल ने बुधवार शाम पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक कुमार शैलेन्द्र का पुतला दहन किया। उन्होंने मंत्री पर पीड़ितों की अनदेखी और समय पर कटाव निरोधी कार्य नहीं कराने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की। सरपंच ने कहा कि 9 अक्टूबर को कई घर गंगा में समा गए, लेकिन मंत्री पीड़ित परिवारों से