मेरठ: भावनपुर में डिलीवरी बॉय को पीटने वाला यूको बैंक मैनेजर गिरफ्तार, 5 मिनट लेट आने पर भड़का और घर में ले जाकर पीटा
Meerut, Meerut | Aug 16, 2026 मेरठ में ऑर्डर डिलीवर करने में महज 5 मिनट की देरी पर डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाले यूको बैंक मैनेजर यमन कंसल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने डिलीवरी बॉय अमित यादव का मोबाइल छीनकर उसे घर के अंदर ले जाकर पीटा था। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामले के बाद सोसाइटी के लोगों में भी नाराजगी है।