बल्ह: किसानों की शिकायत पर खनन विभाग की टीम ने किया चुनाहन खड्ड का दौरा
Balh, Mandi | Jul 27, 2024 किसानों की शिकायत पर खनन विभाग की टीम ने शुक्रवार को चुनाहन खड्ड का दौरा किया। खनन विभाग के निरीक्षक प्रकाश राणा की अगुवाई में मौके पर पहुंची टीम ने खनन माफिया द्वारा खड्ड से निकालकर साइड में लगाए गए रेत बजरी के ढेरों को चिन्हित किया। शनिवार को निरीक्षक प्रकाश राणा ने बताया कि चुनाहन खड्ड में हो रहे अवैध खनन पर अंकुश लगाया जाएगा ।