बल्ह: हिमाचल के साथ फिर धोखा कर गई केंद्र सरकार,नेरचौक में कहा पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने
Balh, Mandi | Jul 25, 2024 पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने वीरवार को नेरचौक में कहा कि हिमाचल के साथ केंद्र सरकार फिर से धोखा कर गई है।उन्होंने कहा केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश बजट में पहाड़ी प्रदेश हिमाचल के लिए कुछ भी नहीं दिया गया। विपरीत इसके भाजपा शासित पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड को आपदा में होने वाले नुकसान के लिए विशेष सहायता पैकेज प्रदान कर दिया गया है।