बल्ह: मांडल और नागचला पंचायत के लोगों को खारे पानी से मिली निजात,नागचला में विभाग के कार्यालय पहुंच कर्मचारियों का जताया आभार
Balh, Mandi | Jul 25, 2024 बल्ह उपमंडल की मांडल और नागचला पंचायत के लोगों को खारे पानी से निजात मिल गई है।दोनों पंचायत के दर्जनों गांव के लोगों की शिकायत थी कि उन्हें जल शक्ति विभाग के द्वारा खारे पानी की आपूर्ति की जाती है। वीरवार को पंचायत प्रधान वीरेंद्र कुमार, उप प्रधान दिलीप सिंह,उप प्रधान सुरेंद्र पाल और बीडीसी सदस्य प्रोमिला देवी ने जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों का आभार जताया।