बल्ह: 23 वीं जूनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम कंसा चौक से तमिलनाडु के लिए रवाना
Balh, Mandi | Jul 26, 2024 23 वीं जूनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम कंसा चौक से रवाना हो गई है। जूनियर स्तर की इस प्रतियोगिता में महिला व पुरुष दोनों वर्ग संयुक्त रूप से अपने जौहर दिखाएंगे। हिमाचल प्रदेश वुशू संघ के महासचिव पी एन आजाद ने शुक्रवार को बताया कि इस बार 23 वीं जूनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता का आयोजन तमिलनाडु में 26 से 31 जुलाई तक किया जा रहा है ।