बल्ह: नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में 22 वर्षीय प्रशिक्षु छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Balh, Mandi | Jul 26, 2024 नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में एक 22 वर्षीय प्रशिक्षु छात्र ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। छात्र एमबीबीएस के तीसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार को मामले की पुष्टि एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने की है। एसपी ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले में जांच जारी है।