पोड़ैयाहाट: मोहर्रम को लेकर अंचल अधिकारी संग थाना प्रभारी पोड़ैयाहाट ने किया दर्जनों गांवों का भ्रमण
मोहर्रम को लेकर अंचल अधिकारी संग थाना प्रभारी पोड़ैयाहाट ने गुरुवार को दर्जनों गांवों का भ्रमण किया। प्रभारी महावीर पंडित ने बताया की 26 से 28 जून तक मोहर्रम का त्यौहार मनाया जा रहा है इस दौरान उनके थाना क्षेत्र में 16 जगहों पर पहलाम निकलेगा और ताजिया खेले जाएंगे।उन्होंने ऐसी जगहों पर लोगों से मुलाकात की और नियम कायदों के साथ त्योहार मनाने की गुजारिश की।