उचेहरा: जनपद सीईओ ने ललिताम्बा गौशाला का औचक निरीक्षण किया
उचेहरा। जनपद पंचायत उचेहरा के अंतर्गत संचालित रमपुरवा धाम स्थित ललितांबा गौशाला का औचक निरीक्षण जनपद पंचायत उचेहरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओ.पी. अस्थाना द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में गोवंशों के रख-रखाव, भोजन,पानी की व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान इंजीनियर राकेश ताम्रकार,आपरेटर निखिल सिंह उनके साथ साथ रहे मौजूद।