राज्य में चल रही मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों को बड़ा झटका लगने वाला है. हालही में झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान बड़ा बयान दिया है. इस बयान के बाद से चर्चाएँ तेज हो गईं हैं की अब राज्य में मंईयां सम्मान योजना से कई लाभुकों का नाम कटेगा और अब उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा. बयान में सूबे के मंत्री चमरा लिंडा ने कहा है, ‘योजना की किस्त भेजने में इसलिए देरी हो रही है क्योंकि लाभुकों के नाम की छटनी का काम जारी है.