गरोठ: नींद में सो रही थी बच्ची तभी रेंग कर आई घर में मौत बोलिया में सर्प दंश से बालिका की दुखद मौत
ग्राम बोलिया में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में सर्पदंश से चार वर्षीय बालिका माया बागरी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार माया अपने घर में सो रही थी, तभी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। परिजनों को घटना की जानकारी लगते ही बच्ची को तत्काल गरोठ स्थित इंदिरा गांधी शासकीय अस्पताल ले जाया गया।