पटियाली: पटियाली क्षेत्र के सपाइयों ने जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण पर रोक की उठाई मांग, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
कासगंज की पटियाली विधानसभा क्षेत्र के सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के 38 भवनों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने की मांग की। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष असहाब हुसैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने DM को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों का हवाला दिया गया।