#बलरामपुर! #ग्राम_तेंदुआ में गंदगी का अंबार, गंदगी ,जर्जर सड़कें और जलभराव से ग्रामीण परेशान...
बलरामपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो ग्रामीण विकास और स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। ग्राम पंचायत वासेडिला के तेंदुआ मजरे में गंदगी का अंबार, जर्जर सड़कें और जलभराव से ग्रामीणों का जन जीवन बुरी तरह प्रभावित है। आइए देखते हैं हमारी यह खास रिपोर्ट। बलरामपुर जनपद के ग्राम पंचायत वासेडिला के तेंदुआ मजरे में गंदगी और बदहाल सड़कों ने, ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव में जगह-जगह कूड़ा-कचरा जमा होने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। गांव की अधिकांश सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। बरसात के मौसम में इन सड़कों पर कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रोजमर्रा के आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, और कई लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि, वर्षों से न तो सड़कों की मरम्मत कराई गई और न ही नियमित साफ-सफाई की कोई व्यवस्था की गई। कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया फ्रंटल के जिला उपाध्यक्ष, अंकुश पाण्डे ने गांव की स्थिति पर चिंता जताते हुए, जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने तेंदुआ मजरे में विशेष सफाई अभियान चलाने, और जर्जर सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। फिलहाल तेंदुआ मजरे के ग्रामीण प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या का समाधान कब तक कर पाता है।
#balrampur #dmbalrampur #cdobalrampur #bdobalrampur