कटकमदाग: हजारीबाग पगमिल रोड पर जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने लिया जायज़ा।
हजारीबाग आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह जी ने पगमिल रोड स्थित हासमियां कॉलोनी का दौरा किया, जहां स्थानीय निवासी गंदे पानी के जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। मौके पर समाजसेवी संजर मलिक भी मौजूद थे, जिन्होंने नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ गंदे पानी में लेटकर विरोध प्रदर्शन किया।