शाजापुर: शाजापुर एवं मोहन बड़ोदिया विकासखण्ड की अकादमिक बीपीएमयू मासिक समीक्षा बैठक डाइट में हुई संपन्न
बुधवार को अकादमिक अमले की मासिक समीक्षा बैठक जनपद शिक्षा केन्द्र शाजापुर एवं मो बड़ोदिया विकास खण्ड की डाइट में संपन्न हुई।बीआरसी योगेश भावसार के मार्गदर्शन में स्कूल चले हम अभियान, नवभारत साक्षरता परीक्षा एवं सर्वे, जीर्ण शीर्ण भवन, ओलंपियाड पंजीयन, 3.0 एजुकेशन पोर्टल पर नामांकन, अपार आई डी, आदि अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।