कोंडागांव: नेवता–जूनापानी सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला, बिना फॉरेस्ट क्लीयरेंस 50 से अधिक पेड़ कटे, विभागों पर उठे सवाल
कोंडागांव जिले के ग्राम नेवता से जूनापानी तक करोड़ों की लागत से बन रही लगभग साढ़े चार किलोमीटर लंबी सड़क में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा शुरू किए गए इस कार्य में बिना फॉरेस्ट क्लीयरेंस और वन विभाग की अनुमति के 50 से अधिक पेड़ों की कटाई कर दी गई। कई पेड़ों को जलाए जाने का भी आरोप है। ग्रामीणों के अनुसार यह कार्य जुलाई 2025..