बड़ौत: दोघट व टीकरी में व्यापारियों ने बाजार बंद कर निकाला जुलूस, पाकिस्तान का पुतला दहन किया और मृतकों के लिए प्रार्थना की
Baraut, Bagpat | Apr 27, 2025 जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के विरोध में दोघट कस्बे में रविवार को व्यापारियों ने बाजार बंद किया। पाकिस्तान का पुतला बना जुलूस निकाला। इसके बाद मैन बाजार चौक पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला जलाया। टीकरी कस्बे में बाजार बंद कर विरोध जताया। 2 मिनट का मौन धारण कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।