मानिकपुर: दीपावली पर चित्रकूट जगमगाएगा, पहली बार होगा रामायण थीम आधारित ड्रोन शो
धर्मनगरी चित्रकूट में दीपावली पर्व को भव्य बनाने की तैयारियां तेज हैं। जिलाधिकारी ने मंगलवार दोपहर 2 बजे बताया कि जिला प्रशासन रामायण थीम आधारित ड्रोन और लेजर शो आयोजित करेगा। सीतापुर, रामघाट, रामसैया और कामतानाथ में 7 एलईडी गेट, 6 चौराहों की सजावट होगी। 9 मंच, 10 सेल्फी प्वाइंट, 6 खोया-पाया केंद्र और 12 पार्किंग स्थल तैयार किए जाएंगे।