बाइक चोर की पहचान में जुटी मोतिहारी पुलिस, सूचना देने की अपील
मोतिहारी। बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर मोतिहारी पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने एक संदिग्ध युवक की तस्वीर जारी कर आम लोगों से उसकी पहचान करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति बाइक चोरी की घटनाओं में संलिप्त बताया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि युवक की पहचान या उसके संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाना अथवा पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। जानकारी 9031827100 नंबर पर कॉल या व्हाट्सऐप मैसेज के माध्यम से दी जा सकती है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और अपराध नियंत्रण में सहयोग करने की अपील की है।
#motiharinews #amiteshkumar #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice
Patna Rural, Patna | Aug 22, 2026