चिनिया: जंगली हाथियों का आतंक जारी, घर की दीवार तोड़ी और धान की फसल रौंदी; वन विभाग ने लोगों से की अपील
Chinia, Garhwa | Sep 10, 2026 चिनिया। प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथी लगातार किसानों की फसल बर्बाद करने के साथ घरों और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ रही है। ताजा घटना में गुरुवार तड़के करीब 4:30 बजे सेमरतन टोला निवासी भिखारी अंसारी के घर की पक्की दीवार को हाथी