बहराइच: फ्रीगंज निवासी युवक ने थाने से छूटने के बाद ब्लेड से रेता अपना गला, गंभीर हालत में पहुंचाया गया अस्पताल
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित फ्रीगंज निवासी युवक ने अपने बड़े भाई के साथ विवाद शुरू कर दिया जिसके बाद बड़े भाई ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई थी पुलिस आरोपी युवक कोहिरासत में लेकर थाने ले गई थी। रातभर थाने पर बैठाने के बाद सुबह समझा कर छोड़ दिया। थाने से छूटने के बाद युवक ने ब्लेड से अपना गला रेत दिया इसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया।