बहराइच: कोतवाली देहात पुलिस ने रसूलपुर से बालश्रम कराने के मामले मे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बृजेंद्र कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए शनिवार शाम को बताया कि पुलिस अधीक्षक बहराइच श्रीमती वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में रसूलपुर से बालश्रम करने के मामले में एक अभियुक्त त्रिलोकी नाथ को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उन्हें न्यायालय रवाना कर दिया गया है