बहराइच: भोगाजोत मंडी के पास से चोरी के ज़ेवरात के साथ एक अभियुक्त को कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार
बहराइच कोतवाली देहात पुलिस ने भोग जोत मंडी के पास से चोरी के ज़ेवरात के साथ एक अभियुक्त शफीक को गिरफ्तार किया है जिसके पास से पुलिस ने चोरी के जेवर बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ने बताया कि अभियुक्त को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है जिसके बाद उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया है।