देहात कोतवाली के पानी टंकी के मध्य फुटपाथ पर एक अज्ञात अधेड़ का शव मिली। शव की पहचान न होने पर फोटो व वीडियोग्राफी कराकर पहचान को मार्च्युरी में रखवाया गया है। देहात कोतवाल बीके मिश्रा ने बताया कि शव की पहचान को कुछ लोग आ रहे हैं। मामले की जाच की जा रही है।