बहराइच: हेमरिया गांव में बारात के दौरान डीजे को लेकर मारपीट, चार घायल
रामगांव थाने के इलाके से देहात कोतवाली के हेमरिया गांव में बारात आई थी। जनवासे से बारात वधूपक्ष के आवास पहुंची। द्वारचार के मुहुर्त के चलते डीजे बंद करने को कहने पर नृत्य कर रहे चार युवक अभद्रता करने लगे। जिस पर नाराज लोगों ने इनकी पिटाई कर दी। बारात रामगांव थाने के दशरथपुर के मजरे आडीपुर से आई थी। वहीं घायलों का इलाज जारी है।