बहराइच: धर्मनपुरवा में अनियंत्रित होकर बाइक पुलिया से टकराई,हादसे में तीन लोग हुए घायल
जिले के धर्मनपुरवा के पास अनियंत्रित होकर बाइक पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि बाइक सवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वहीं अस्पताल में इलाज जारी है।