ग्यारसपुर: अक्षय तृतीया पर हाईवे-146 पर सख्त चेकिंग, 24 वाहनों पर कार्रवाई, ₹25,800 जुर्माना वसूला
ग्यारसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-146 पर ओलिजा पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम 5 बजे विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह मजिस्ट्रियल जांच जिला विदिशा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर आयोजित की गई, जिसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कादिर खान एवं थाना प्रभारी गोकुल अजिनेरिया की संयुक्त टीम ने वाहनों की सघन जांच की।