पाली: थाना पाली पुलिस ने ग्राम बम्हौरी कलां निवासी आरोपी पर उपद्रव मचाने के आरोप में शांति भंग की धाराओं में की कार्रवाई
Pali, Lalitpur | May 10, 2026 थाना पाली पुलिस ने उपद्रव मचाने की आरोप में थाना मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हौरी कलां निवासी एक आरोपी पर शांति भंग की धाराओं में कार्यवाही करते हुए उसे रविवार दोपहर के समय गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद पुलिस द्वारा उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।