नवाबगंज: पहले पति के प्यार में लौटकर पत्नी ने मिलकर किया दूसरे पति की हत्या, देवा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला
बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पहले पति के साथ मिलकर दूसरे पति की हत्या कर दी। मृतक राम सजीवन यादव का शव 2 जुलाई को खजुआ सालारपुर गांव में मिला था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसकी पत्नी चंद्रकला पहले भारत प्रसाद के साथ रहती थी। फिर वह राम सजीवन के साथ रहने लगी और उसकी जमीन अपने नाम करा ली।