नवाबगंज: बाराबंकी-बहराइच हाईवे की हालत खराब, मसौली चौराहे से कल्याणी नदी तक सड़क पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे
बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे की हालत बेहद खराब हो चुकी है। मसौली चौराहे से कल्याणी नदी तक सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के चलते इन गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे सड़क और भी खतरनाक हो गई है। सावन के महीने में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने से खतरा और भी बढ़ गया है।