नवाबगंज: जैदपुर में शराबी का उत्पात, सड़क पर किया हंगामा, राहगीर हुए परेशान
बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र में सिनेमा हॉल के पास एक शराबी युवक ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। शाम करीब 7 बजे वह शराब के नशे में धुत होकर सड़क के बीचोंबीच खड़ा हो गया और राहगीरों को परेशान करने लगा। कभी ईंट-पत्थर लेकर दौड़ता, तो कभी गाली-गलौज करता। उसकी हरकतों से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कत हुई।