अजीतमल: निपुण भारत मिशन की प्रगति तेज करने पर जोर, 20 बिंदुओं पर हुई समीक्षा; शारदा सर्वे और निपुण आकलन की स्थिति देखी गई
डाइट सभागार अजीतमल में बुधवार को निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उप शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य कपूर सिंह परिहार तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार के निर्देशन में हुई बैठक में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधार से जुड़े 20 एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा कर विद्यालय स्तर पर प्रगति तेज करने के निर्देश दिए गए। ब