महमूदाबाद: नूरपुर के पास डबल ट्रक क्रॉस करते समय ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, कई सवारी चोटिल
महमूदाबाद नूरपुर के पास सड़क के किनारे मिट्टी न होने और लगभग दो फीट की गहराई होने के कारण ई-रिक्शा नीचे की ओर खिंच गया और पलट गया। ई-रिक्शा में कई सवारियाँ बैठी थीं, जिनमें एक महिला और करीब 15 वर्ष के लड़के को हल्की चोटें आईं। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुँच गए और तत्काल सवारियों को बाहर निकालकर सुरक्षित किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।