मानपुर: 8 नवंबर को नक्सल प्रभावित ढब्बा गांव में प्रशासन की चौपाल लगेगी, कलेक्टर रहेंगी मौजूद, होगा जन समस्या निवारण शिविर
6 नवंबर को मानपुर जनपद पंचायत के CEO हनीश खान ने रात करीब 9 बजे उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि ढब्बा में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजित होगा। जहां विभागीय अफसर मौजूद रहकर आमजनों की समस्याओं जरूरतों को सुनेंगे। तथा समस्याओ के निदान व जरूरतों की पूर्ति की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करेंगे। उक्त शिविर में कलेक्टर का भी मौजूद रहना प्रस्तावित है।