जमुई: नवकाडीह गांव में दबंगों ने पांच लोगों को मारकर किया घायल, सभी को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 4, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के नवकाडीह गांव में बुधवार की शाम 5:30 बजे दबंगों ने पांच लोगों को बेरहमी से मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। सभी घायलों को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से इलाज के बाद घायलों द्वारा घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई है। उंसके बाद पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।