जगदलपुर: कृषि मंडी प्रांगण से राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन, नगरवासियों ने जगह-जगह किया स्वागत
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी उत्सव के रूप में मना रहा है. संघ देशभर में ध्वजारोहण, शस्त्र पूजन और पथ संचलन सहित विभिन्न कार्यक्रम कर रहा है,इसी कड़ी में बुधवार को जगदलपुर में भी कृषि मंडी प्रांगण से संघ के स्वयं सेवकों ने पथ संचलन किया । जो कृषि मंडी प्रांगण से होते हुए नगर के विभिन्न चौक चौराहों से गुजरी ।