जगदलपुर: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर धरमपुरा में 400 वृद्ध जनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन
जगदलपुर, 1 अक्टूबर 2025/ अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री हरिस एस के निर्देशन में धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग और रेडक्रॉस सोसायटी ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें लगभग 400 वृद्धजनों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया