जगदलपुर: बस्तर दशहरा में निभाई गई निशा जात्रा की रस्म, यह अपनी तंत्र साधना के लिए मशहूर है
75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे की सबसे अद्भुत रस्म निशा जात्रा मंगलवार बुधवार मध्यरात्रि 2 बजे पुरातन विधि विधान के साथ पूरी की गई. आपको बता दें कि इस रस्म को काला जादू की रस्म भी कहा जाता है. प्राचीनकाल में राजा-महाराजा बुरी प्रेत आत्माओं से अपने राज्य की रक्षा के लिए इस रस्म को निभाते थे।