रामगंजमण्डी: सुकेत बस स्टैंड से 2 सट्टे के खाईवालों को किया गिरफ्तार, ₹217430 और सट्टा उपकरण किए बरामद
रामगंजमंडी के सुकेत थाना पुलिस ने अवैध सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 खाईवालों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी गफूर उर्फ गब्बू पुत्र पीर मोहम्मद और शानू पुत्र बाबू के पास से सट्टा रकम 2 लाख 17 हजार 430 रुपए भी बरामद किए है। साथ ही आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार छुरे, कैलकुलेटर, ताश की गड्डिया सहित अन्य उपकरण भी जब्त किए है।