रामगंजमण्डी: मोड़क पुलिस ने रेलवे ब्रिज के नीचे से ₹1.25 करोड़ की स्मैक पकड़ी, 1 तस्कर को किया गिरफ्तार
रामगंजमंडी के मोड़क थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 608 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। वही तस्करी में काम ली जा रही कार को भी जब्त किया। तस्करी कार पर ऑन गवर्मेन्ट ड्यूटी प्लेट लगाकर की जा रही थी। पुलिस द्वारा आरोपी के पास से बरामद स्मेक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.25 करोड़ रुपए की कीमत है।