रामगंजमण्डी: सातलखेड़ी में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, एयरबैग खुलने से कार सवार बाल-बाल बचे
रामगंजमंडी में सातलखेड़ी के समीप दो कारो में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों कारो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों कारो में सवार लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के दौरान मध्यप्रदेश नम्बरी कार रामगंजमंडी की और से सुकेत जा रही थी तो रामगंजमंडी नम्बरी कार सुकेत की और से रामगंजमंडी की ओर जा रही थी।