रामगंजमण्डी: चेचट में भगवान वेंकटेश्वर का नगर भ्रमण कराया गया, भक्तों ने जगह-जगह की पूजा-अर्चना
चेचट में रामानुजन कोट स्थित भगवान वेंकटेश्वर का दो दिवसीय पाटोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भक्तों द्वारा भगवान वेंकटेश्वर को नगर भ्रमण करवाया गया। कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी इस यात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ वही भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की गई। अयोजककर्ताओ ने बताया कि सोमवार को हवन यज्ञ के बाद रात 8 बजे यात्रा प्रारम्भ की।