रामगंजमण्डी: खेड़ली शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने मूर्तियों को किया खंडित, चढ़ावे के गेहूं भी किए चोरी
रामगंजमंडी क्षेत्र के खेड़ली में असामाजिक तत्वों द्वारा शिव मंदिर में रखी मूर्तियों को खंडित करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्तियों ने मंदिर में घुस कर मंदिर में विराजित शिव परिवार की मूर्तियों क़ो उखाड़ा दिया। वही मंदिर में चढ़ावे के 40 किलो गेंहू भी चोरी कर लिए। सूचना पर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस मौके पर पहुची।