Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

पानीपत पुलिस 07 जून 2026 *पुलिस लाइन में दंगा निरोधक कंपनी के जवानों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ कराया अभ्यास* *आमजन की सुरक्षा व कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच प्राथमिकता; डीएसपी राजबीर सिंह* पानीपत, 07 जून ( ) पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार रविवार को पुलिस लाइन में दंगा निरोधक कंपनी के जवानों को लॉ एंड आर्डर स्थिति से निपटने का अभ्यास कराया। डीएसपी राजबीर सिंह की अध्यक्षता में जवानों ने दंगा निरोधक उपकरण लाठी, डंडा, कैंन शिल्ड सहित अन्य दंगा निरोधक उपकरण चलाने का अभ्यास किया। डीएसपी राजबीर सिंह ने इस दौरान जवानों को भीड़ को नियंत्रण करने के महत्त्वपूर्ण गुर सिखाए। उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच प्राथमिकता है, ताकि आमजन अपने आपको सुरक्षित महसूस करें। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के दौरान आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनका सहयोग लिया जाए तथा कानून से खिलवाड़ करने वाले असमाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने कहा कि आपात स्थित में पूरी सावधानी व सतर्कता बरतें तथा संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखें। भीड़ उग्र हो जाए तो भीड़ से कैसे निपटना है, इस बारे में पुलिस जवानों को महत्त्वपूर्ण गुर बताए। उन्होंने जवानों को बताता कि भीड़ ज्यादा उग्र या अनियंत्रित हो जाए तो ऐसी स्थिति में पुलिस अधिकारियों व जवानों को जहां तक हो सके मनोवैज्ञानिक तरीके से भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा भीड़ को कानूनी नजरियें से अवगत करवाए की उनका यह प्रदर्शन व उग्र रुप गैरकानूनी है तथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है । उन्होंने कहा की भीड़ व मजमे के दौरान पुलिस अफसर व जवानों को हमेशा शांत रहना चाहिए, अपने सूचना तंत्र को मजबूत कर भीड़ की साइकोलॉजी को पहचाने तथा जनता से सहयोग प्राप्त कर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करें। किसी भी हिंसक प्रदर्शन या उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान स्थानीय प्रशासन के साथ पूरी तरह से समन्वय बनाकर रखें। डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला में किसी भी लॉ एंड ऑडर की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाइन में जवानों की चार दंगा निरोधक कंपनी बनाई गई है। कंपनी में तैनात प्रत्येक जवान लाठी, डंडा, बॉडी प्रोटक्टर, कैन सिल्ड, हेल्मेट इत्यादी सभी प्रकार के एंटी राइट एक्यूपमेंट से लैस है। एक कंपनी में तीन अलग अलग प्लाटून बनाकर जवानों को तैनात किया गया है। उक्त कंपनियों में तैनात जवान किसी भी लॉ एंड आर्डर स्थिति से निपटने के लिए सक्षम है। रविवार को दो कंपनी के जवानों को अभ्यास कराया गया। डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि यह कंपनी किसी भी समय लॉ एंड आर्डर सिचुएशन से निपटने के लिए बनाई गई है। इन कंपनी को एक ही आदेश पर कम से कम समय में किसी भी स्थान पर लॉ एंड आर्डर सिचुएशन की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर नियुक्त किया जा सकता है ।

Israna, Panipat | Jun 7, 2026