बकानी: बकानी में ग्राम पंचायत कार्यालय फिर से शुरू करने की मांग तेज, बुजुर्गों और किसानों को हो रही परेशानी
बकानी में ग्राम पंचायत कार्यालय फिर शुरू करने की मांग तेज, बुजुर्गों और किसानों को हो रही परेशानी बकानी। कस्बे के बस स्टैंड स्थित ग्राम पंचायत कार्यालय को फिर से शुरू करने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले इसी भवन में ग्राम पंचायत कार्यालय संचालित होता था, लेकिन कई साल पहले इसे अटल सेवा केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद से बस स्टैंड स्थित भवन अधिकांश समय बंद रहता है।