चरखी दादरी: लंबित मांगों को लेकर पटवारियों ने च.दादरी शहर में किया प्रदर्शन, CM के नाम DC को सौंपा ज्ञापन
दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन में उनकी लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर रोष बना हुआ है। उन्हेांने धरना प्रदर्शन कर रोष जताया। उसके बाद चरखी दादरी शहर में रोष प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हरियाणा राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर जिला प्रधान कुलबीर सांगवान के नेतृत्व में सीएम के नाम वीरवार दोपहर करीब दो बजे सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।